Airtel Vs Idea Vs Jio : Hello Friends आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग A2Z Jankari पर | आज हम बात करने वाले है की एयरटेल , आईडिया और जिओ में किसका रिचार्ज प्लान सस्ता है और कौन आपको लूट रहा है ? जैसा की आप सब जानते है की सभी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों का नया रिचार्ज प्लान आ चूका है | ऐसे में बहुत से लोगो के मन में यह सवाल उठता होगा की किस कंपनी का प्लान सस्ता है और किसका महंगा ?
वैसे आपको बता दे की सभी टेलीकॉम कम्पनिया TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) के तहत काम करती है | ऐसे में जो नियम TRAI लागु करेगा , वह नियम सभी कंपनियों को मानना पड़ेगा |
आपको बता दे की कुछ महीने पहले इन सभी टेलीकॉम कंपनियों पर कई हजार करोड़ का टैक्स लगा था | इसी के कारण अब सभी कम्पनिया अपना रिचार्ज प्लान बढ़ा रही है | अब इस माह अर्थात दिसंबर से सभी कंपनियों का नया रिचार्ज प्लान आ गया है जिसमे पहले की अपेक्षा 42% की बढ़ोतरी हुई है |
ऐसे में बहुत लोग परेशान हो गए है की अब किस कंपनी का रिचार्ज कराये ? सभी कंपनियों ने तो अपना – अपना प्लान महंगा ही कर दिया है | यदि आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे है तो घबराने की जरुरत नहीं है क्योकि आज मैं आपको डिटेल्स में सभी कंपनियों के रिचार्ज प्लान के बिच तुलना करके बताऊंगा की किसका रिचार्ज प्लान सस्ता है और कौन – कौन सी कम्पनिया हमें लूट रही है ?
Airtel New Plan December 2019 Explained In Hindi
Airtel Vs Idea Vs Jio : किसका रिचार्ज है सस्ता
चलिए अब बात कर लेते है की किसका रिचार्ज सस्ता है ? इसके लिए हम सबसे पहले एयरटेल और आईडिया में तुलना करेंगे |
SMART PACK
आईडिया और एयरटेल दोनों में ही स्मार्ट पैक रिचार्ज है जिसमे 35 और 65 का रिचार्ज आता था लेकिन अब दोनों के स्मार्ट पैक का प्लान change हो गया है यानि की अब आपको 35 या 65 की जगह 49 और 79 रूपये का रिचार्ज करना पड़ेगा | अब निचे डिटेल्स में आप देख सकते है की दोनों रिचार्ज में क्या – क्या सुविधा मिलने वाली है ?
MRP ( ₹ ) | BENEFITS | VALIDITY |
49 | 38 Talktime + 2.5 Paisa/Sec + 100 MB Data | 28 Days |
79 | 64 Talk Time + 1 p/Sec+ 200 MB Data | 28 Days |
इस तरह आप देख सकते है की एयरटेल और आईडिया का जो प्लान है , वह same to same है | यानि की दोनों सिम में अब आपको 35 की जगह 49 का रिचार्ज करना पड़ेगा जबकि 65 की जगह 79 रूपये का रिचार्ज करना पड़ेगा | चलिए अब अनलिमिटेड इंटरनेट + कालिंग वाले प्लान के साथ दोनों में तुलना करते है |
UNLIMITED PACKS
अब हम बात करने वाले है दोनों सिम (Idea & Airtel) के अनलिमिटेड प्लान के बिच क्या अंतर है ? आपको बता दे की एयरटेल और आईडिया का सभी रिचार्ज प्लान same to same है | यानि की जितना का रिचार्ज आप एयरटेल में कराएंगे , उतना का ही रिचार्ज आपको आईडिया में भी कराना पड़ेगा | Validity और Tarrif प्लान भी दोनों का एक बराबर है | बस आपको Idea के किसी भी अनलिमिटेड रिचार्ज पर Airtel से 1 रूपये अधिक देना पड़ेगा |
जैसे की अब एयरटेल के 148 के रिचार्ज में एयरटेल से एयरटेल फ्री , 1000 मिनट अन्य नेटवर्क (Idea , Jio , BSNL etc.) पर कॉल करने के लिए , 2 GB डाटा और 300 SMS दे रहा है | तो यदि आप आईडिया का सिम इन सभी फैसिलिटी के साथ फ्री कराएँगे तो 149 रूपये लगेगा | इसमें भी आपको एयरटेल की तरह आईडिया से आईडिया फ्री , 1000 मिनट अन्य नेटवर्क (Airtel , Jio , BSNL etc.) पर कॉल करने के लिए , 2 GB डाटा और 300 SMS देगा |
यहाँ पर एक बात ध्यान देने वाली है की अब एयरटेल और आईडिया में भी जिओ की तरह अनलिमिटेड Calling नहीं है | यानि की इनके भी किसी भी अनलिमिटेड प्लान में केवल इनके ही नेटवर्क पर अनलिमिटेड बात होगा | अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए ये लोग प्रत्येक रिचार्ज में IUC मिनट (1000 , 2000 , 3000 etc.) दे रहे है | उसके बाद यदि आपका वह मिनट वैलिडिटी से पहले ही ख़त्म हो जाता है तो आप फिर 10 , 20 , 50 रूपये डलवाकर 6 पैसे / मिनट के हिसाब से बात कर सकते है |
चलिए अब हम दोनों के अनलिमिटेड प्लान को देखते है |
MRP (एयरटेल) | MRP (आईडिया) | BENEFITS ( दोनों का एक ही है ) | VALIDITY |
148 | 149 | Unlimited + 1,000 Minutes + 2GB Data + 300 SMS | 28 Days |
248 | 249 | Unlimited + 1,000 Minutes + 1.5 GB/Day + 100 SMS/Day | 28 Days |
298 | 299 | Unlimited + 1,000 Minutes + 2 GB/Day + 100 SMS/Day | 28 Days |
398 | 399 | Unlimited + 1,000 Minutes + 2.5 GB/Day + 100 SMS/Day | 28 Days |
598 | 599 | Unlimited + 3,000 Minutes + 1.5 GB/Day + 100 SMS/Day | 84 Days |
698 | 699 | Unlimited + 3,000 Minutes + 2 GB/Day + 100 SMS/Day | 84 Days |
1498 | 1499 | Unlimited + 12,000 Minutes + 24GB + 3600 SMS | 365 Days |
2398 | 2399 | Unlimited + 12,000 Minutes + 1.5 GB/Day + 100 SMS /Days | 365 Days |
तो ये था आईडिया और एयरटेल का मिलता जुलता कुछ अनलिमिटेड प्लान का लिस्ट | इसमें आपको जो भी प्लान अच्छा लगे , उसको देखकर , उसके बारे से अच्छे से पढ़कर रिचार्ज कराये | अब इसके अलावा आईडिया का 2 और रिचार्ज है , जो की एयरटेल के चार्ट में नहीं है | चलिए निचे इसके बारे में जानते है –
MRP | BENIFITS | VALIDITY |
19 | Unlimited On – Net Voice + 150 MB Data + 100 SMS | 2 Days |
379 | Unlimited + 3000 Minutes + 6 GB Data + 1000 SMS | 84 Days |
यानी की आईडिया में यह 19 रूपये का एक नया रिचार्ज है जिसमे यह सुविधा दिया है की आप चाहे तो 19 रूपये का रिचार्ज कराकर अनलिमिटेड आईडिया से आईडिया बात कर सकते है जिसके साथ में आपको 150 MB डाटा और 100 SMS भी मिलेगा | इन सभी की वैलिडिटी 2 दिनों की होगी |
उसके बाद जो 379 का रिचार्ज है , उसमे अनलिमिटेड Idea to Idea ,1000 Minutes Other नेटवर्क पर बात करने के लिए , 6 GB डाटा और 1000 SMS मिलेगा | इन सभी की वैलिडिटी 84 दिन यानि की 3 महीने की होगी |
JIO का नया रिचार्ज कौन – कौन सा है ?
आपको बता दे की जिओ का जो फिलहाल रिचार्ज चल रहा है , वो है 149 , 222 , 333 , 444 , 555. 149 के रिचार्ज में अनलिमिटेड जिओ से जिओ , 300 मिनट अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए , 1.4 GB / Day और 100 SMS / Day दे रहा है | यानि की एयरटेल और आईडिया में जो सुविधा 249 रूपये के रिचार्ज में मिल रही है , वही सुविधा जिओ में 149 के रिचार्ज में ही मिल रहा है |
MRP | Facility |
Rs.149 | 1.4GB/Day + 300 Minutes , Validity 24 Day |
Rs.222 | 2GB/Day + 1000 Minutes , Validity 28 Days |
Rs.333 | 2GB/Day + 1000 Minutes , Validity 56 Days |
Rs.444 | 2GB/Day + 1000 Minutes , Validity 84 Days |
Rs.555 | 2GB/Day + 3000 Minutes , Validity 84 Days |
अब बात करे अगले रिचार्ज अर्थात 222 की तो इसमें आपको 2GB / Day Data , Jio to Jio Unlimited Free Voice Calling , 100 SMS Per Day , 1000 Minutes Other Network (Airtel , Idea etc.) पर बात करने को मिलेंगे जिसकी वैलिडिटी 1 महीने यानि की 28 दिनों की रहेगी जो की अन्य Network (Airtel , Idea) से सस्ता है क्योकि एयरटेल और आईडिया वाले 1.5 GB Per Day Data का 249 रूपये ले रहे है |
तो इस तरह कुल मिला जुलकर कह सकते है की एयरटेल और आईडिया वाले जिओ की तुलना में हमसे लूट रहे है | इसलिए आप बेवकूफ न बने और सोच समझ कर जिसमे भी आपको कम पैसे में अधिक सुविधा मिले , उस कंपनी का रिचार्ज कराये | इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे , ताकि उनको भी इसके बारे में मालूम चल सके |
jankari bahut badhiya hai thanks
Thanks , Keep Visiting